|

शहर के अंदरूनी इलाके में देर रात दो गुटों में मारपीट, कई युवक घायल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की एक फेमस दूध की दुकान पर किसी बात को लेकर मंगलवार देर रात दो गुटों में हुई मारपीट ।मुकेश आचार्य ने बताया की किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद मारपीट हुई।मारपीट करते करते युवक आचार्य के चौक तक आ गए। इस झगडे में 5-6युवको को चोट आई है।घायलों को भेजा ट्रॉमा सेंटर।मौके पर पहुंची पुलिस, कर रही है पड़ताल। मौके पर लोहेनुमा धारदार चीज़ भी मिली है जिसे वार करने का अंदेशा है। मारपीट में दिनेश राहुल कवि आचार्य सहित कई युवको को चोट आई है। झड़प की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रामगोपाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और झगड़े के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है। झगड़ा करने वाला एक युवक चाय पट्टी में फेमस मिठाई दुकान संचालक का पुत्र बतायजा रहा है।खबर अपडेट हो रही है

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button