वृक्षारोपण कार्यक्रम – योग विभाग, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय

श्रावण मास के पावन अवसर पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के योग विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग समन्वयक डॉ. धर्मेश हरवानी ने वृक्ष लगाकर की।

इस अवसर पर नीम, पीपल, गुलमोहर व अशोक जैसे 60 छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। विद्यार्थीयों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग संकाय के डॉ. हितेन्द्र मारू,प्रियंका रघुवंशी, यशोवर्धिनी पुरोहित व सपना कुमारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन पर विभाग प्रभारी डॉ. सीमा शर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए वृक्ष संरक्षण के महत्व पर बल दिया।



































