दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर 22 वर्षीय युवक की मौत

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 11:15 बजे बीकानेर-दिल्ली ट्रेन के गांव बेनीसर के पास पहुंचने के दौरान हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन के आगे आने से गांव गोपालसर निवासी 22 वर्षीय भवानी सिंह पुत्र गोविंद सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
रेलवे प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





































