|

कल शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

बीकानेर। जीएसएस/फीडर रख-रखाव एवं पेड़ों की छंटाई जैसे अत्यावश्यक कार्यों के चलते शुक्रवार, 02 जनवरी को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक वैष्णो धाम, मांडा व मिरुदल इंजीनियरिंग कॉलेज एवं ग्रामीण क्षेत्र, मोदी एक्वा, जेपी रोड, मरुधर, आर.के.पुरम, पीपा फैक्ट्री के पास का इलाका, शताब्दी कॉलोनी, बन्नाथ होटल के पास, सरिता बिहार कॉलोनी, वैष्णो बिहार बी-ब्लॉक, जयपुर चौराहा, राधा स्वामी सत्संग एवं आसपास का क्षेत्र, हेरिटेज रिजॉर्ट, थार एक्सोटिका रिजॉर्ट (जैन ढाबा के पास), जयपुर रोड, साई विहार कॉलोनी, जीवन रक्षा कंप्लीट कैंसर हॉस्पिटल, नाहटा फार्म, वृंदाबन गेट के पास, होटल वेस्टा, मंडा मोटर्स के पास, पठान कोठी, तीर्थ सेक्टर तथा वैष्णो विहार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक फैन्डस कॉलोनी एवं एम.पी. नगर क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button