धरणीधर के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल

बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरणीधर रोड पर शनिवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कूटी को इको वैन ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्घटना में श्रीरामसर निवासी सीमा, ध्रुवा और शिवी के घायल होने की सूचना है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।




































