कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद मकान में चोरो ने की सेंधमारी, लाखो का माल किया पार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर। शहर में चोरो के हौसले बुलंद,आये दिन देते है चोरियों को अंजाम ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां पर चोरी को दिया अंजाम। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को कोचरों की पिछली गुवाड़ इलाके में नवरतन कोचर के बंद घर मे हुई चोरी, वहां से लगभग पांच किलो चांदी और एक सोने का पैंडल किया पार,मकान मालिक कोचर वर्तमान में सूरत में कपड़े का व्यवसाय करता है। मकान में उस समय कोई भी मौजूद नहीं था, और निर्माण कार्य हाल ही में पूरा हुआ था। तीन दिन पहले ही मकान का पुनर्निर्माण कार्य समाप्त हुआ था। इसी खालीपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।घटना की जानकारी मिलते ही सीटी कोतवाली पुलिस मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।चोरी के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





































