|

सर्राफा बाजार में मची है भारी हलचल,चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,आने वाले 15 दिनों में.!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के सर्राफा बाजार में मची है भारी हलचल। सोना और चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भाव सुनकर ग्राहकों और व्यापारियों के उड़े होश। देखिए यह विशेष रिपोर्ट।

बीकानेर सर्राफा बाजार में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक तेजी लेकर आया। बीते एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी में करीब 184% और सोने में 79% का जबरदस्त उछाल आया है।
1 जनवरी 2025 को जो चांदी 90,500 रुपये प्रति किलो थी, वह 6 जनवरी 2026 को बढ़कर 2 लाख 57 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, सोना 78,800 रुपये से छलांग लगाकर 1 लाख 41 हजार 200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है।

​ असर और कारीगरों का हाल

इस बेतहाशा तेजी ने बाजार की रफ्तार रोक दी है। खरीदारी लगभग ठप हो गई है। इसका सबसे बुरा असर बीकानेर में काम करने वाले मराठी और बंगाली कारीगरों पर पड़ा है, जिनके लिए हालात ‘लॉकडाउन’ जैसे हो गए हैं। मल मास खत्म होने के बाद अब शादियों का सीजन (सावे) शुरू होने वाला है, ऐसे में आम आदमी का बजट बुरी तरह बिगड़ गया है। चांदी के जेवरों के लिए अब लोगों को डेढ़ से पौने दो लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।
​सर्राफा कारोबारी के अनुसार, चांदी में अभी सटोरिया प्रवृत्ति हावी है। अमेरिका और चीन की आर्थिक नीतियों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी है।
जानकारों की सलाह है कि अभी जल्दबाजी में भारी खरीदारी से बचें। कीमतें स्थिर होने का इंतजार करें और जरूरत के हिसाब से ही निवेश करें। आने वाले 15 दिनों में कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

तो अगर आप भी जेवर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा संभलकर और मार्केट पर नजर रखकर और अपने विवेक से ही कदम बढ़ाएं।,रिपोर्ट के अनुसार निवेश बिल्कुल ना करे


बीकानेर और देश दुनिया की खबरो के लिए जुड़े रहे द बीकानेर न्यूज़ के साथ

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button