|

कोठारी हॉस्पिटल के पास युवक के हाथ से मोबाइल छीन कर भागे बदमाश

THE BIKANER NEWS. शहर में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है।हालांकि पुलिस लगातार अपराध की रोकथाम के प्रयास कर रही है।इसके बावजूद अपराधी अपना काम कर लेते है।

आज मिली जानकारी के अनुसार शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक कोठारी अस्पताल के आगे एक दिव्यांग के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार वल्लभ गार्डन निवासी दीपक सिंह सिसोदिया ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका दिव्यांग साला रणजीत सिंह बीका कोठारी हॉस्पिटल में काम करता है। इस दौरान हॉस्पिटल से घर जा रहा था,पास में आईसीआई बैंक के आगे दो बदमाश व्यक्ति उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button