|

कोडमदेसर के पास नहर में मिले शव की हुई पहचान,पुलिस जुटी जांच में

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर के कोड़मदेसर के रास्ते मे बनी नहर में रविवार सुबह एक तैरता शव देखकर मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव गंगाशहर चोपड़ा बाड़ी निवासी दीपक सोनी का बताया जा रहा है जिसकी नहर में डूबने से मौत हो गई है। हालांकि अब तक मौत के कारणों का पता नही चल पाया हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गजनेर पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस को मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं वही मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गईं हैं पुलिस मामलें की जाांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button