बीकानेर में चोरों का आतंक,एक ही रात में कोटगेट और गंगाशहर क्षेत्र में कई दुकानों के ताले टूटे

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर :;बीकानेर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे आमजन और व्यापारियों में भय का माहौल है। चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब मिनटों में वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला बीती रात का है, जहां शहर के दो मुख्य थाना क्षेत्रों—कोटगेट और गंगाशहर में चोरों ने धावा बोला।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी अनुसार, बीती रात करीब 2 बजे कोटगेट थाना क्षेत्र में हरियाणा होटल के सामने स्थित ‘करणी बैटरी’ की दुकान के ताले तोड़े गए। चोरों ने यहां से करीब 20 बैटरियां चोरी कर लीं।
वहीं, दूसरी घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की है। यहां पांच नंबर रोड पर चोरों ने एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। एक ही रात में हुई इन ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग
बीती रात हुई इन घटनाओं के बाद पीड़ित दुकानदारों ने संबंधित थानों में परिवाद पेश किया है और पुलिस से गश्त बढ़ाने व चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।





































