|

समाज सेवी मोहता का किया अभिनंदन, महाविधालय में जल मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जताया आभार

THE BIKANER NEWS:-आज प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में बीकानेर शहर के उद्यमी एवं समाजसेवी श्री नंदकिशोर जी मोहता के घर जाकर उनका अभिनंदन किया गया ,श्री मोहता परिवार द्वारा डूंगर महाविद्यालय में 10 वर्ष पूर्व भी जल मंदिर का बनाकर लोकार्पण करवाया गया था और अभी हाल ही में उनके द्वारा पुःन जल मंदिर का जीर्णोद्धार करके एक नई वाटर कूलर मशीन महाविद्यालय को भेंट की गई ।उनके इस उदारमना योगदान के लिए महाविद्यालय परिवार तहे दिल से शुक्रिया व्यक्त करता है। प्राचार्य राजेंद्र पुरोहित एवं डाॅ दिग्विजय सिंह द्वारा साफा पहनाया गया ,तत्पश्चात प्रोफेसर एमडी शर्मा एवं डॉ नरेंद्र शर्मा द्वारा श्री मोहता को शॉल पहनाया गया । प्राचार्य द्वारा श्री मोहता को महाविद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेट कर आभार व्यक्त किया गया और बताया कि यह परिवार सदैव से बीकानेर की विभिन्न संस्थाओं में उदार दिल से कार्य करता है और इस कार्य में श्री नंदकिशोर जी मोहता द्वारा सदैव अग्रणी भूमिका निभाई जाती है। प्रो.दिग्विजयसिंह जी ने भी पूर्व छात्र विकास संस्था की ओर से श्री मोहता का आभार व्यक्त किया। डॉक्टर प्रकाश आचार्य ने श्री नंदकिशोर जी मोहता के भामाशाह एवं सामाजिक सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी और इस कार्य के लिए इस जल मंदिर के जीर्णोद्धार में उनके अतुल्य योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।इस अवसर पर एडवोकेट दाऊलाल पुरोहित और समाजसेवी श्री रामेश्वर लाल जी चौधरी एवं महाविद्यालय के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे प्राचार्य सहित सभी ने उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button