|

दिल्ली में सम्मानित हुए समाजसेवी अभिषेक वाल्मीकि, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से नवाजे गए

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर– समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा समाजसेवी अभिषेक वाल्मीकि को 15 अगस्त के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें मंच पर ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पदक प्रदान कर राष्ट्रीय मीडिया में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।अभिषेक वाल्मीकि इससे पूर्व भी राज्य स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। वे वाल्मीकि समाज के उत्थान, शिक्षा, सफाई अभियान, नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरण जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं। समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना, छुआछूत और भेदभाव को मिटाने हेतु लोगों को संगठित करना तथा अनाथ और असहाय बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सम्मान प्राप्त करने के बाद अभिषेक वाल्मीकि ने निदेशक कमल चौधरी और सी.के. सक्सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मुझे समाजहित में कार्य करने योग्य समझा गया, यह मेरे लिए गर्व की बात है। अभिषेक वाल्मीकि को यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने पर राजस्थान और आस-पास के ग्रामवासियों में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button