एसआईआर: कल लगने वाले चार शिविरों का स्थान परिवर्तित,बाकी रहेंगे पूर्ववर्त

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, 22 नवम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की संतोषजनक प्रगति नहीं होने वाले क्षेत्रों में रविवार को प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक आयोजित होने वाले बीस में से चार के स्थान में परिवर्तन किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) तथा बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी श्री रमेश देव ने बताया कि माहेश्वरी सदन के स्थान पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट, रामा भवन चोपड़ा बाड़ी के स्थान पर जनता क्लिनिक चोपड़ा बाड़ी, चूनगर मोहल्ला के स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न्यू तेलीवाड़ा तथा राजकीय उच्च राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग पर आयोजित होने वाला शिविर भैरव रत्न मातृ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेगानी चौक में आयोजित किया जाएगा। शेष 16 स्थान पर शिविरों का आयोजन पूर्ववर्त होगा। श्री देव ने सभी सुपरवाइजर्स, बूथ लेवल अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों को समय पर पहुंचकर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए हैं।






































