बीकानेर से हैरान करने वाला मामला, गर्भवती महिला को खाट पर लेकर दौड़े परिजन

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर :-बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है जिसमे एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को घन्टो करना पड़ना इंतजार, परिजनों महिला को खाट पर डालकर ले जाने को हुवे मजबूर। पुलिस के समझाने के बाद आखरी महिला को पहुँचाया एंबुलेंस में डालकर अस्प्ताल ।आपको बता दे कि मामला श्रीडूंगरगढ़ के गांव लिखमीसर दिखनादा से है जहाँ में आपसी विवाद के चलते खेत से होकर चारो तरफ से आने वाला रास्ता बंद कर रखा है और उनका केस कोर्ट में चल रहा है। आज खेत मे एक गर्भवती महिला के पेट मे दर्द हुआ तो उसको अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया गया। लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से वह खेत से कई किलोमीटर दूर ही रुक गयी। महिला के पेट मे तेज़ दर्द होते देख परिजन उसको खाट में लिटाकर दौड़ पड़े। कुछ दूर चलने के बाद एक पिकअप गाड़ी में महिला को लिटाकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया उसके बाद महिला अस्प्ताल पहुची। स्थानियो ने बताया कि विवाद के चलते ये रास्ता बंद है जिसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार रास्ता खोलो अभियान चला रही है वही दूसरी तरफ इस तरह की तस्वीर विचलित करती है।





































