शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ

जैसलमेर (कैलाशबिस्सा)

स्वर्णनगरी में स्थानीय पुरोहित बगीची में श्री लक्ष्मीचंद वीरभान लखू वीरा पुरोहित बगीची विकास समिति द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। नवरात्रि महोत्सव में साधकों द्वारा पूर्व में निर्धारित लक्ष्य 151000 की बजाय कुल 251000 गायत्री मंत्र जाप का पुनश्चरण किया गया । बगीची में प्रतिदिन जप,तप तथा संध्या पाठ किया गया इसी दौरान वहां स्थित पुरोहितेश्वर महादेव,लखू वीर हनुमान तथा भैरव मंदिरों के समक्ष भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया ।
पूर्णाहुति के दौरान 21 जोड़ों द्वारा हवन,पूजन तथा महाआरती की गई समिति के अध्यक्ष भंवरलाल बल्लाणी तथा सचिव ब्रजवल्लभ जगानी ने संपूर्ण समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया । समिति कोषाध्यक्ष जयप्रकाश आचार्य ने सभी गायत्री साधकों का उनके समर्पण भाव से लक्ष्य से अधिक गायत्री पुनश्चरण करने को संपूर्ण समाज हित में फलदाई बताया । समिति के वरिष्ठ सदस्य गिरधर पुरोहित ने समिति द्वारा ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज जागरण की बात की। नवरात्रि महोत्सव के दौरान सैकड़ों भक्तों ने प्रतिदिन दर्शन लाभ लिया।


































