कोलायत तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

कोलायत तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार पुलिस को तालाब में शव मिलने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शव तालाब में तैर रहा था।जिसे गोताखोर की सहायता से तालाब से बाहर निकाला गया।शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।




































