|

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी,25 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद,कोहरे से ट्रेनें भी लेट!

school holidays

THE BIKANER NEWS:- राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
​ताज़ा अपडेट के मुताबिक, राजस्थान के करीब 25 जिलों में 8वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। वहीं, कई जिलों में स्कूलों का समय भी बदला गया है।
​सिर्फ स्कूल ही नहीं, कोहरे की मार रेल यातायात पर भी पड़ी है। जयपुर सहित कई जिलों में 15 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 3 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
​किस जिले में कब तक रहेगी छुट्टी? (महत्वपूर्ण लिस्ट):
​शिक्षा विभाग और जिला कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
​श्रीगंगानगर में नर्सरी से 5वीं तक की छुट्टी 12 जनवरी तक रहेगी।
​जयपुर में कक्षा 1 से 5वीं तक 10 जनवरी और छठी से 8वीं तक 8 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
​हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, झालावाड़, धौलपुर और सवाई माधोपुर में 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।
​अजमेर, कोटा, बूंदी, बारां, दौसा, और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में 7 या 8 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।
​मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी का असर और तेज होने की चेतावनी दी है। अपना और बच्चों का ख्याल रखें।

J

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button