|

बीकानेर में अचानक धंसी सड़क,टैक्टर गिरा,बना जानलेवा गड्ढा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर शहर में खस्ता हाल में सड़के, जगह जगह बड़े बड़े जानलेवा खड्डों से वाहन चालक परेशान,आये दिन होते है इनसे हादसे, सीवरेज के लिए तोड़ी गयी सड़को से भी हो रहे है हादसे, जूनागढ़ के पास सड़क धंसने से एक टैक्टर पलट गया, गनीमत रही कोई हादसा नही हुआ,मंगलवार को भी जूनागढ़ के पास फर्नीचर रोड पर सड़क अचानक धंस गई, जिससे बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन दिनभर इस गड्ढे को भरने के लिए कोई प्रशासनिक इंतजाम नहीं किया गया। वाहन
चालक जान हथेली पर रखकर गुजरते रहे और किसी बड़े हादसे का खतरा मंडराता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही इस गड्ढे की
जानकारी कंट्रोल रूम और नगर निगमनकार्यालय में दे दी गई थी, लेकिन शाम तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
लोगों ने आरोप लगाया कि शहरभर में जगह-जगह ऐसे जानलेवा गड्ढे मौजूद हैं, लेकिन निगम और जिला प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं। बारिश के मौसम में पहले ही कई हादसे हो चुके हैं, इसके
बावजूद प्रशासन का रवैया ढुलमुल बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? शहरवासियों का आक्रोश
बढ़ रहा है और अब लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इन गड्ढों को नहीं भरा गया तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button