|

पानी की समस्या से परेशान मोहल्ले वासियों ने जलदाय विभाग को सौपा ज्ञापन,जन आंदोलन की दी चेतावनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, पानी की किल्लत से परेशान मोहल्ले वासियों ने नई पाईप डालने के लिए दिया ज्ञापन, कोंग्रेस कमेटी सचिव जस्सूर गेट मंडल गोविंद पुरोहित ने बताया कि गंगाशहर इलाके की गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे (हनुमान जी की बाड़ी) निवासी हनुमान जी की बाड़ी मौहल्ले में रहने वाले है निवासी है उन्होंने बताया कि हमारे निवास क्षेत्र में पानी की पाईप लाईन नहीं है। पानी की पाईप लाईन नहीं होने से वहां के वाशिंदों को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहाँ की महिलाएँ पानी के लिए अपनी कॉलोनी से दूर जाकर अपने लिए पानी लाती है जिससे उनके घरों में पानी की पूर्ति हो सके। कुछ-कुछ दिनों में पानी के टैंकर की भी व्यवस्था भी मौहल्लेवासी अपने खर्चे से करते है।जिसके लिए आज जलदाय विभाग गंगाशहर को एक ज्ञापन सौपकर उनसे नम्र निवेदन किया है कि गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे हनुमान जी की बाड़ी में
पानी की लाईन डलवाने का आदेश प्रदान करें और वहाँ के मौहल्लेवासियों को नए कनेक्शन
उपलब्ध कराने का आदेश प्रदान करें, जिससे समय-समय पर जलापूर्ति हो सके यदि समय रहते इन लोगों की मांग की पूर्ति नहीं होती है तो समस्त मौहल्लेवासी एक जन आन्दोलन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपके विभाग की होगी। अतः आपसे निवेदन 15 दिनों में इस जन समस्या का समाधान कराए। ज्ञापन में लालचन्द्र गोविन्द सोंनी
मदन सोनी शिवलाल कुमार सुनील प्रजापत हरिकिशन ,गोपाल,शिवलाल ,भंवर लाल सोनी
चेतनजी अनुराधा सुनील कुमार, लक्ष्मी तँवर
पवन तंवर,शारदा नवरतन सोलंकी, पूजा सोलंकी,मंजू सहित अनेक लोग मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button