|

रामलीला के ब्रोशर का हुआ विमोचन

श्री राम कला मंदिर संस्थान एवं बीकानेर लॉटरी क्लब रॉयल्स के तत्वावधान में 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर, रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली भव्य रामलीला के ब्रोशर का विमोचन मंगलवार को जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त महोदया के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। विमोचन समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश आचार्य,

पूर्व महामंत्री श्री मोहन सुराणा,

भाजपा कोषाध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल,

संस्थान के अध्यक्ष श्री गिरीराज जोशी,

सचिव श्री अभिराम दत्त गौड़,

श्री कैलाश भादाणी,

श्री मदन गोपाल आचार्य,

श्री मक्खन जोशी,

श्री ललन भैरू
सहित अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

संस्थान की ओर से बताया गया कि इस वर्ष की रामलीला में विशेष रूप से आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, पारंपरिक वेशभूषा और भव्य मंच सज्जा के माध्यम से श्रीराम के आदर्श एवं रामायण की गाथा को रोचक और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य धार्मिक चेतना के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और प्रचार-प्रसार भी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button