|

पूर्व महाराजा नरेंद्र सिंह की आज पुण्यतिथि पर जूनागढ़ किले में मंदिर दर्शन करने पहुंची राज्यश्री कुमारी को गेट पर रोका!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर पूर्व राजघराने का प्रॉपर्टी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है बीकानेर शहर स्थित जूनागढ़ किले में शुक्रवार को मंदिर दर्शन करने पहुंची राज्यश्री कुमारी (अंतरराष्ट्रीय शूटर) को गेट पर ही रोक दिया गया।सिक्योरिटी गार्ड और कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने राज्यश्री
कुमारी, एडवोकेट कमल नारायण पुरोहित और अविनाश व्यास को एंट्री की परमिशन देने से इनकार कर दिया,डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करने के बाद राज्यश्री वापस घर लौट गई। राज्यश्री का कहना है कि पूर्व महाराजा नरेंद्र सिंह की आज पुण्यतिथि है,इसलिए वे जूनागढ़ स्थित मंदिर में दर्शन करने आई थी, लेकिन उन्हें रोका गया। यह पूजा के अधिकार का हनन है। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और उन्हें जस्टिस जरूर मिलेगा।
राज्यश्री भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी की बुआ है और करणी सिंह ट्रस्ट की संचालक है। फिलहाल रायसिंह ट्रस्ट के अधीन जूनागढ़ है। यहां प्राचीना नाम से एक म्यूजियम है, जिसका संचालन सिद्धि कुमारी करती हैं। दोनों के बीच लंबे समय से पूर्व राजपरिवार की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button