राजासर पुरोहित परिवार ने भेंट किए मरीजों के लिए पंखे

THE BIKANER NEWS. “नर सेवा ही नारायण सेवा” का अर्थ है कि मानव की सेवा करना ही भगवान की सेवा करना है। इसका मतलब है कि जरूरतमंदों की मदद करना, बीमारों की देखभाल करना, और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराना, ये सभी कार्य भगवान की पूजा के समान हैं। यह एक ऐसा सिद्धांत है जो मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

इसी भावना को दर्शाते हुए राजासर पुरोहित परिवार द्वारा आज पीबीएम हॉस्पिटल में मरीजो के हित में प्रचंड गर्मी को देखते हुए पांच फराटे पंखे भेंट किए गए। दानदाता रतनलाल श्यामा देवी पुरोहित द्वारा मारवाड़ जन सेवा समिति की प्रेरणा से यह पंखे भेंट किए गए ।
सीएमओ ट्रॉमा डॉ एल के कपिल ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बीकानेर में भामाशाहों के सहयोग से पीबीएम में अनेक जनोपयोगी कार्य हो रहे है। इस अवसर पर समिति के रमेश व्यास मुनीलाल सोनी चंदन ठाकुर मनीष कुमार चौधरी बीकानेर के पार्षद दुर्गा दास छगानी, दारा सिंह पुरोहित आदि उपस्थित रहे।




































