|

पुष्करणा सामूहिक सावा:-पंडितों एवं ज्योतिषाचार्यो को भेजा निमंत्रण,इस दिन शास्त्रार्थ के बाद तिथि की घोषणा,बैठक का आयोजन हुआ

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, बीकानेर के शहरी परकोटे में बड़ी संख्या में पुष्करणा समाज के लोग रहते है,जो हर दो साल में सामूहिक विवाह का आयोजन करते है जिसमे बड़ी संख्या में एक दिन में एक साथ कई शादियां होती है जिसका साक्षी पूरा शहर बनता है और इसको देखने के लिए भी देश के महानगरों में रहने वाले लोग भी आते है, इस आयोजन के लिए एक सिमिति बनी हुई है जो सावे की तिथि और बाकी सारी व्यवस्थाएं करवाने में योगदान देती है। जिसको लेकर सावा समिति की ओर से बड़ा गोपालजी मंदिर दम्माणी चौक में बैठक आयोजित कर पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे के दौरान शोभा यात्रा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक
में बड़ी संख्या में लालाणी कीकीणी व्यास जाति के लोग शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय मनमोहन व्यास द्वारा की गई। इस बैठक में नारायण दास व्यास एवं मक्खन लाल व्यास द्वारा सावा समिति की पृष्ठभमि सभी के सामने रखी गयी। बैठक में शोभायात्रा और सावा शोधन
मंच सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा। प्रत्येक दो वर्ष में आने वाले पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे में सावा शोधन को लेकर समिति की ओर से
पंडितों और ज्योतिषियों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। कीकाणी – लालाणी व्यास पुष्करणा सामूहिक सावा समिति की ओर से पंडितों ज्योतिषियों के साथ ही विद्वानों को भी निमंत्रण दिए गए। समिति के मक्खन लाल व्यास,
नारायण दास व्यास सहित अन्य सदस्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सावे के सफल संचालन के लिए गुरूवरों का आशीर्वाद भी लिया।
निमंत्रण पत्र के माध्यम से समाज के बालक-बालिकाओं के पाणिग्रहण संस्कार एवं बालकों के यज्ञोपवीत संस्कार की दिनंाक एवं तिथि
निर्धारण हेतु शुद्ध सावा निकालने के लिए निमंत्रण दिया गया। इनमें चैथाणी ओझा परिवार के पंडितों, नानकाणी ओझा परिवार के पंडितो, किराडू परिवार के पंडितों, भादाणी परिवार के
पंडितों, सूरदासाणी पुरोहित परिवार के पंडितों, राजज्योतिषी आचार्य, गायत्री उपासक पुजारी बाबा एवं समाज के अन्य विद्वान पंडितों को घेरूलाल शिव मंदिर, व्यास पार्क के पास, जस्सोलाई पर 2 अक्टूबर को सायं 8.30 बजे सावा शोधन किया जाएगा। सभी विद्वानों पंडितों
एवं ज्योतिषाचार्यों निमन्त्रण को सहर्ष स्वीकार कर अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग को बदलने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में श्रीकांत व्यास, काला महाराज, लालचंद, गोपाल व्यास, कानुलाल, सोम व्यास,
मांगीलाल, गोवर्धन, मनमोहन व्यास, सुदर्शन, रामगोपाल आदि शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button