पुष्करणा सावे पर विवाह बंधन में बंधने वाली कन्याओं को पुष्करणा महिला मंडल उपलब्ध करवाएगी खिरोड़े की सामग्री

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-पुष्करणा समाज के आगामी सामूहिक सावे के अवसर पर पुष्करणा महिला मंडल की ओर से जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को खिरोड़े की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। महिला मंडल द्वारा यह पहल समाज में विवाह के दौरान होने वाले पारंपरिक खर्चों को देखते हुए की जा रही है।

पुष्करणा समाज में विवाह परंपरा के अनुसार कन्या पक्ष द्वारा विवाह के समय बर्तन सहित अन्य घरेलू सामग्री लेकर वर पक्ष के घर जाकर खिरोड़ा भरा जाता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए महिला मंडल जरूरतमंद कन्याओं को यह सामग्री निःशुल्क प्रदान करेगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिल सके।
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक परिवार पुष्करणा महिला मंडल की संरक्षक अर्चना थानवी, अध्यक्ष शारदा पुरोहित, सचिव सेनुका हर्ष एव कोषाध्यक्ष इंदु हर्ष से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ विवाह का कार्ड जमा करवाना अनिवार्य होगा।
महिला मंडल द्वारा यह सेवा पिछले दस वर्षों से निरंतर हर सावे में दी जा रही है और आगे भी समाजहित में इसे जारी रखा जाएगा।
सम्पर्क सूत्र:-सेनुका हर्ष 8112253445





































