कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर शहर में जीएसएस/फीडर रख-रखाव और पेड़ों की छँटाई जैसे अत्यावश्यक कार्यों के चलते सोमवार, 02 फरवरी को विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
अंबेडकर कॉलोनी, नवल बस्ती, हरिजन बस्ती, शिवबाड़ी गांव क्षेत्र, पारीक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआ, दाउजी मंदिर रोड, चूनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, डागा चौक, सिपाइयों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, असानियों का चौक, तेली बाड़ा, सिक्कों का मोहल्ला, रामपुरिया कॉलेज और बख्तावरों का कुआं क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
एमपी नगर सेक्टर 3, 4, 5 और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
एमपी नगर सेक्टर 2, 3, 4, संजय कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।






































