|

बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर, 26 जनवरी।शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव, जीएसएस/फीडर मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई जैसे आवश्यक कार्यों के चलते मंगलवार 27 जनवरी को बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती
इस अवधि के दौरान निम्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी —
कुचीलपुरा, फड़ बाजार, मैन रोड, रोशनीघर चौक व चौराहा, हेड पोस्ट ऑफिस क्षेत्र तथा कमला कॉलोनी।
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद
दूसरे चरण में उदासर कृषि क्षेत्र, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, महादेव नगर, बीकानेर फिटनेस सेंटर के आसपास, जोधपुर-गंगानगर बायपास, महादेव एन्क्लेव, इरफान कॉलोनी, पेमासर रोड कृषि क्षेत्र, जय श्री मिनरल्स एंड सप्लायर्स, केजी माइंस तथा फिटनेस सेंटर के पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button