श्री आशापुरा भक्त मंडल बीकानेर द्वारा भंडारा सेवा के पोस्टर का हुआ विमोचन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-भाद्रपद भादवे की अष्टमी तिथि से ग्यारस तिथि तक पोकरण स्थित श्री आशापुरा माताजी मंदिर में पधारने वाले सभी भक्तो और दर्शनार्थियों हेतु आशापुरा भक्त मंडल द्वारा 31 अगस्त से 3 सितंबर तक मंदिर प्रांगण में ही भंडारे और प्रसाद रूपी भोजन की निशुल्क व्यवस्था के पोस्टर का नत्थूसर गेट स्थित माताजी के मंदिर में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रूपकिशोर व्यास द्वारा विधिवत विमोचन किया गया | इस अवसर पर भक्त मंडल के श्री अरुण व्यास ने बताया की दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु 31 अगस्त को रात्रि भोजन, 1 सितंबर को सुबह व शाम दोनों समय का भोजन तथा 2 सितंबर को सुबह का भोजन तथा 3 सितंबर को सुबह के भोजन की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में ही रहेगी तथा यह सेवा प्रथम बार आरंभ की जा रही है जो आगामी वर्षो में अनवरत चलेगी | पोस्टर विमोचन अवसर पर श्री ओमप्रकाश बिस्सा , श्री भंवरलाल व्यास, श्री रामेश्वर बिस्सा, श्री राजेश्वर बिस्सा, श्री नटवर व्यास, श्री गोपाल बिस्सा, श्री नरनारयण स्वामी, श्री वेदप्रकाश बिस्सा, श्री मुरली किराडू , श्री सुनील पुरोहित, श्री राजकुमार जोशी, श्री गुलशन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें !


































