|

“एक पेड़ माँ के नाम” के तहत भोलासर विधालय में हुआ पौधरोपण

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, आज दिन्नाक 17/7/25 को रा उ मा वि भोलासर में विद्यालय मैदान में खेल प्रशिक्षक(P T I) अनिल चांगरा के निर्देशन में गांव के सरपंच प्रतिनिधि पवन जोशी व विद्यालय स्टॉफ और बच्चों ने पौधा रोपण किया। “एक पेड़ माँ के नाम” के आयोजन पर पवन जोशी ने कहा कि हमने जो आज पौधा लगाया है उसे पेड़ बनने तक उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। शाला प्रभारी ममता शर्मा ने कहा कि पेड़ केवल छाँव ही नही देता बल्कि जीवन दायनी हवा भी देता है।पौधा लगाने के तुरंत बाद ही इन्द्र देव भी मेहरबान हुवे जिससे लगातार एक घण्टे से ज्यादा वर्षा हुई। पौधा लगाने में रूबी मैम, भूपेंद्र जैन,हर्ष जैन,मनफूल सियाग,संजू मैम, मीना मैम, जया मैम, कृपाल कौर मैम, सुमित्रा मैम, सुधा मैम, राज कुमार गोदारा,कैलाश चौधरी,विशाल भाटी ,बंसी महाराज,उमेश बोहरा आदि स्टॉफ सदस्यों ने सहयोग किया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button