|

पीबीएम अस्पताल में जरूरी मेडिकल उपकरणों की कमीवेयर हाउस में पड़ा है स्टॉक, लेकिन मरीज बाजार से खरीदने को मजबूर

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में इन दिनों मरीजों की जान पर बन आई है। अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं और जरूरी मेडिकल उपकरणों की भारी कमी हो गई है। हालात यह हैं कि वार्डों से लेकर आईसीयू तक में सीरिंज, कैनुला और आईवी फ्लूड (IV Fluid) उपलब्ध नहीं हैं।
​बाजार से सामान लाने को मजबूर तीमारदार
अस्पताल में 2ml, 5ml और 10ml की सीरिंज, कैनुला और आईवी फ्लूड (NS100 और NS500) का स्टॉक खत्म हो गया है। सरकार की नि:शुल्क दवा योजना होने के बावजूद, मरीजों के परिजनों को यह बेसिक सामान भी बाजार से अपनी जेब ढीली करके खरीदना पड़ रहा है। डीडीसी (DDC) काउंटरों पर भी स्टॉक नदारद है।
​वेयर हाउस में अटका है हजारों का स्टॉक
हैरानी की बात यह है कि एसपी मेडिकल कॉलेज के ड्रग वेयर हाउस में सीरिंज, कैनुला और आईवी फ्लूड की 50-50 हजार की खेप मौजूद है। यह स्टॉक पिछले पांच दिनों से ‘क्वालिटी चेक’ के नाम पर वहीं पड़ा है। नियम के मुताबिक, बिना क्वालिटी क्लियर हुए इसे वार्डों में सप्लाई नहीं किया जा सकता। इस प्रक्रिया में 10 से 20 दिन लग जाते हैं, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
​भाजपा नेताओं ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण, जताई नाराजगी
इस अव्यवस्था की खबर मिलते ही बुधवार को भाजपा नेताओं ने ड्रग वेयर हाउस का जायजा लिया। भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, विक्रम सिंह राजपुरोहित और भव्यदत्त भाटी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी।
​नेताओं ने इस बात पर भारी नाराजगी जताई कि मेडिसिन उपलब्ध होने के बाद भी उसका वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पीबीएम प्रशासन से मांग की है कि नि:शुल्क दवा सप्लाई के सिस्टम को सुधारा जाए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button