|

काशी विश्वनाथ महादेव के श्रावण मास प्रदोष पर पंच मेवों (ड्राई फ्रूट )से विशिष्ट अभिषेक पुजन हुआ

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-6 अगस्त, ।बीकानेर नगरी धर्म कर्म में छोटी काशी कहलाती है और श्रावण मास ये मरू नगरी शिवमय हो जाती है और प्रत्येक सोमवार शिव मन्दिरो मे शिव भक्तों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ता है और सभी मन्दिरो मे प्रत्येक सोमवार अनेक द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है इसी क्रम में आज दिनांक 6/ 8/25 को श्रावण मास के प्रदोष को संसोलव तालाब स्थित स्थानीय काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में ड्राई फ्रूट पंच मेवे से रुद्राभिषेक किया गया । ज्ञातव्य है कि उक्त मन्दिर मे पुरे श्रावण मास रुद्राभिषेक चल रहा है
उक्त विशिष्ट रुद्राभिषेक में श्याम जी औझा पहलवान एवं हर्षा महाराज के आचार्यत्व मुख्य पुजारी मुन्ना महाराज, कृष्णा छंगाणी , शिवजी छंगाणी, दूर्गा शंकर, पार्षद दुलीचन्द सेवग,मनोहर जी सोनी के सानिध्य में चल रहा है, अभिषेक मे अत्यधिक संख्या मे भक्त जन, माताएँ एवं बहने भी उपस्थित रहती है ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button