बीकानेर वासियों के लिए अब सेहत बनाना हुआ और भी आसान! संभाग मुख्यालय में लॉन्च हुआ है ‘मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश’।”

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर (23 दिसम्बर)।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को प्राथमिकता देते हुए, मंगलवार को बीकानेर में ‘मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश’ (Mummy’s Special Chyawanprash) की भव्य लॉन्चिंग की गई। लॉन्चिंग का यह कार्यक्रम कोटगेट-जोशीवाडा मार्ग स्थित विजय शाॅपिंग माॅल (G-24) में आयोजित हुआ।

मां के हाथ का स्वाद और 40+ जड़ी-बूटियों का दम
कार्यक्रम में मौजूद ब्रांड के इंडिया हेड रितिक सोनी ने प्रोडक्ट की खूबियां बताते हुए कहा कि यह च्यवनप्राश सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि मां के हाथों का भरोसा और आयुर्वेदिक परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इसे 40 से अधिक आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इंग्रेडिएंट्स और खास ‘लो शुगर फॉर्मूला’ के साथ तैयार किया गया है।
फैक्ट्री मेड नहीं, घर जैसा एहसास
आयोजकों ने बताया कि बाजार के अन्य उत्पादों से अलग, यह कोई फैक्ट्री मेड प्रोडक्ट नहीं है। इसे प्योर केयर और क्वालिटी के साथ बनाया गया है, ताकि खाने वाले को बिल्कुल वैसा ही स्वाद मिले जैसे मां घर पर बनाती हैं।
इम्यूनिटी और एनर्जी का साथी
यह च्यवनप्राश बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयुक्त है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ डेली एनर्जी, स्टैमिना, डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करता है। लॉन्चिंग के मौके पर ब्रांड ने “सेहत भी, स्वाद भी, मां के प्यार के साथ” स्लोगन के जरिए बीकानेर वासियों को शुद्धता का विश्वास दिलाया।





































