|

सीवरेज कार्य में लापरवाही से मोहल्ले के मकानों में दरारें, बड़ा हादसा होने की आशंका

बीकानेर शहर के मुडिया मालियों का मोहल्ला, जैन पाठशाला के पीछे, नया कुआँ सिटी कोतवाली क्षेत्र के निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित राहत की मांग की है।

निवासियों का आरोप है कि इलाके में चल रहे सीवरेज कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। ज्ञापन में ज्ञानचंद सोनी ने बताया कि सीवर लाइन का कार्य व्यवस्थित तरीके से नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार कंपनी के कामगारों ने पानी की पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाकर लीक कर दिया, और उसे ठीक करने के बजाय मिट्टी डालकर दबा दिया।

स्थानीयों के अनुसार, पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव होने से घर के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिसके कारण कई मकानों में गंभीर दरारें आ गई हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और मकान ढह सकते हैं।

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • हुए नुकसान का मुआवजा संबंधित कंपनी से दिलाया जाए
  • प्रभावित मकानों की सुरक्षा जांच तुरंत करवाई जाए
  • लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए

स्थानीयों का कहना है कि यदि कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी कंपनी और प्रशासन दोनों की होगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button