नवाह्न पारायण पाठ आज से

बीकानेर| शारदीय नवरात्रा पर मुरली मनोहर धोरा भीनासर में श्रीराम चरित मानस से नवाह्न पारायण पाठ का आयोजन 22 से 30 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से 4.30 बजे तक किया जाएगा। भक्तों से आग्रह है कि श्रीराम चरित मानस पाठ का श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित करें। धोरे पर पहुंचने के लिए निशुल्क बस की सुविधा रहेगी।

यहां से रहेगी निःशुल्क बसे
मुरलीधर,सुजानदेसर, शीतला गेट,हल्दीराम प्याऊ आदि जगहों से निःशुल्क बसे श्रद्धालुओं के लिए रहेगी।




































