|

बीकानेर के भामाशाहों को मेरा सलाम, मेडिसिन विंग देख चकित हुए बिट्टा

THE BIKANER NEWS:बीकानेर:; श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा के हित में किये गये कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है | किसी व्यक्ति का अपनी जन्मभूमि से इतना लगाव देखकर मन अभिभूत हो गया और आश्चर्य भी हुआ कि कोई अपनी कमाई का इतना बड़ा हिस्सा जन हितार्थ दान में दे सकता है मैं बीकानेर के भामाशाहों को दिल से सलाम करता हूँ | मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा तकरीबन 100 करोड़ की लागत से बनाई जा रही मेडिसिन विंग से ट्रस्ट का नाम अमर हो जाएगा और बीकानेर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा | यह शब्द अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी विरोधी संगठन अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा ने पीबीएम में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग अवलोकन करते हुए कहे | एम एस बिट्टा ने मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा से वीडियो पर बात कर उनके द्वारा संभाग के मरीजों के हित में बनाई गई मेडिसिन विंग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया | मूंधड़ा ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमारे आदर्श ट्रस्ट के ट्रस्टीयों जिनमें कन्हैयालाल मूंधड़ा, देवकिशन मूंधड़ा, श्रीकिशन मूंधड़ा, द्वारकाप्रसाद मूंधड़ा एवं संतोष मूंधड़ा की यही सोच है कि हमने जो धन उपार्जित किया है वो समाज का है और हमारी यह भावना है कि समाज से कमाया हुआ हम वापस समाज को लौटाएं | ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे महत्त्वपूर्ण प्रकल्पों पर समाज से उपार्जित धन को समाज के लिए खर्च करना है और हमारा यह पूर्ण प्रयास भी रहेगा कि यह अस्पताल सुरक्षा एवं साफ़ सफाई की दृष्टि से भी पूरे राज्य में अपनी एक अलग पहचान बनाए | मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसका निर्माण पूर्ण कर इसे बीकानेर संभाग के रोगियों के हित में राज्य सरकार को समर्पित कर दिया जाएगा | साथ ही महाराजा गंगासिंह जी की इतनी बड़ी सोच थी और उनके द्वारा पीबीएम अस्पताल के लिए इतनी बड़ी जगह छोड़ी गई और इसी बड़ी सोच वाले महान व्यक्तित्व महाराजा गंगासिंह जी, महाराजा सादुल सिंह जी एवं प्रिंस विजय सिंह की हस्त निर्मित मूर्तियाँ बनवाई गई है साथ ही दीवारों पर धन्वंतरी भगवान की मूर्ति के साथ साथ अन्य चित्रकारियाँ भी बनाई गई है | साथ ही मरीज के साथ आने वाले परिजनों के बैठने व सोने के लिए साइड बैड भी इस अस्पताल का आकर्षण रहेंगे | इस अवसर पर एडवोकेट राजेश लदरेचा, के के मेहता, अनंतवीर जैन, विनोद जोशी, विनोद गोयल, मांगीलाल सुथार आदि उपस्थित हुए |

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button