|

किन्नर समाज की प्रतिनिधि मुस्कान बाई ने किया शिवाभिषेक

बीकानेर। मां सरस्वती वेदाश्रम धीरज नगर विहार में आज किन्नर समाज से मुस्कान बहन ने शिवाभिषेक किया।

इस बात की जानकारी देते हुए संस्था के प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि मुस्कान देवी के साथ उनके साथी गणों ने भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु अभिषेक किया।

इस अवसर मुस्कान बहन ने कहा कि सावन का महिना भगवान शंकर और माता पार्वती को समर्पित मास है। शिवाभिषेक करने से रोग और दुखों का नाश होता है। नियमित रूप से अभिषेक करने वाले को मोक्ष प्राप्त होता है साथ ही गृहक्लेश व दुख दूर होते हैं। मुस्कान बाई जी के साथ उनके अनेक अनुयायी भी पहुंचे। इस अवसर पर आश्रम अधिष्ठाता पंडित मुरलीधर पुरोहित ने आये हुए सभी अतिथियों का मंत्रोच्चारण सहित स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर पंडित आसाराम किराडू, पंडित संतोष व्यास, पंडित उमेश पंडित सुरेश पंडित गोविंद किराडू, लोकेश व्यास, अशोक बन सहित अनेक सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button