|

पुलिस थाना नयाशहर की बड़ी कार्यवाही,व्यासों के चौक निवासी महिला से बैग छीनने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS.नयाशहर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए पांच दिन पहले हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के व्यासों के चौक निवासी जुगल किशोर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पत्नी मुरलीधर व्यास कॉलोनी से टैक्सी में आ रही थी।रास्ते मे बाबा रामदेव पार्क के पास तीन नकाब पोश युवको ने बैग छीन लिया।
अपराध पर अंकुश लगाने के आदेश की पालना करते हुए टीम का गठन किया। टीम ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरों अन्य स्रोतों से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी अरूण पुत्र भंवरलाल जाति नायक उम्र 20 साल निवासी चौखुटी फांटक पाबू जी मन्दिर के पास ,सोनू पुत्र घनश्याम जाति नायक उम्र 20 साल निवासी गोगागेट हिरो होण्डा कम्पनी के पास बीकानेर को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जायेगीlकार्यवाही में ये पुलिस कर्मी रहे शामिल विक्रम तिवाडी उनि थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर,शीशराम हैड कानि,कपिल कुमार,नरेश कुमार,पुरूषोतम की रही

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button