|

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में उमड़ा उत्साह, 1700 से अधिक युवाओं ने किया ऑनलाइन पंजीकरण,युवा प्रतिभाओं को मंच और लोक कला को संरक्षण प्रदान करने वाले ऐसे कार्यक्रम आवश्यक—विधायक व्यास

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,, सुजानदेसर। जिला स्तरीय युवा महोत्सव 14 नवम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानदेसर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के लिए 1700 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जिनमें लगभग 458 से अधिक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने 14 से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, भाजपा देहात अध्यक्ष श्यामजी पंचारिया, महावीर जी रांका, मोहन जी सुराणा, पार्षद नंदकिशोर कच्छावा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवा प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए जिले का नाम रोशन करने तथा कला और कौशल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त युवा अब संभागीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विधायक व्यास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं की कला व कौशल को मंच देने तथा उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण सोपान हैं।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण, सुजानदेसर विद्यालय के पप्पू पंवार व प्रधानाचार्य सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक व अन्य विभागों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button