|

मंत्री गौतम दक के आगमन पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया अभिनन्दनयुवा, महिला व मुख्य विंग के सदस्य रहें मौजूद

THE BIKANER NEWS:-
दिनांक- 26.06.2025 बीकानेर,अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला बीकानेर द्वारा सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री गौतम दक के बीकानेर आगमन पर वैश्य समाज द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया बडी संख्या में मौजूद पदाधिकारी कार्योकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया सचिव किशन लोहिया ने जानकारी देते हुवे बताया आज हमारे बीच हमारे ही समाज के गौरवशाली व्यक्तिव का अभिनंदन एवं स्वागत करने अवसर मिला है यह अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के लिए गौरव की बात है। आपने समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा का एक आर्दश उपस्थित कर वैश्य समाज का मान बढ़ाया है, हम भी आपके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रीय सेवा के प्रति सर्मपित होना चाहते है इस अवसर मंत्री महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा से बढकर कोई कार्य नहीं, मै वैश्य समाज का एक अभिन्न अंग हूँ यह मेरे लिए गौरव की बात है। मे अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर ईकाई की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विनोद बाफना व उनकी पुरी टीम के यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाऐ प्रेषित करता हूँ। इस अभिनन्दन पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सुराणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, पूर्व यू आई टी चैयरमेन महावीर रांका, नेरश गोयल, जिला महामंत्री किशन लोहिया, पूर्व महामंत्री विजय बाफना, दिनेश महात्मा, जेठमल नाहटा, सुरेश गुप्ता, श्री भगवान अग्रवाल, इन्द्रचंद मालु, शरद गोयल, कमल बोथरा, संजय जैन सांड, युवा विंग अध्यक्ष मुदित खजांची, मिलाप चौपडा, महिला विंग के महामंत्री सरिता नाहटा, प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन जैन, ज्योति विजयवर्गीय, गायत्री महात्मा, उपस्थित रहें।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button