शहर के इस थाना क्षेत्र में बिस्सा के घर के चोरो ने तोड़े ताले,सोने चांदी के आभूषण किये पार

THE BIKANER NEWS:- बीकाने में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है हर दिन ऐसी वारदाते सामने आ रही है,ताजा मामला मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र का है जहां चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, मुक्ता प्रसाद की सर्वोदय बस्ती में चोरों ने एक सूने घर में हाथ साफ किया है, जहां से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अब
तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
सर्वोदय बस्ती में लक्ष्मी वूलन मिल के
पीछे रहने वाले राजकुमार बिस्सा के
घर में चोरी हुई है। बिस्सा ने इस संबंध
में पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें
कहा गया है कि बुधवार को बिस्सा
और उसके घर सदस्य किसी काम से
बाहर गए थे। वापस लौटने पर देखा
कि घर का ताला टूटा हुआ है और
अंदर सामान बिखरा हुआ है। इस पर
दोनों तुरंत पड़ौस के लोगों को बुलाया।
पता चा कि घर में चोरी हुई है। सामान
बिखरा हुआ था, अलमारी भी खुली
थी। इस पर पता चला कि चोर घर में
रखा सोने चांदी का आभूषण लेकर
फरार हो गया है। इसके अलावा करीब
आठ हजार रुपए नगद भी पड़े थे, जो
चोरी हो गए। मुक्ता प्रसाद नगर थाने
में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच
एएसआई सुरेंद्र कुमार को सौंपी गई
है। घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज
की छानबीन की जा रही है।





































