|

Breaking:-तांत्रिक क्रिया के नाम पर नवविवाहिता से ‘गंदा खेल’, मामा ससुर ने की छेड़छाड़; सास और मामी बनी रहीं मूकदर्शक,FIR दर्ज

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले में अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक नवविवाहिता के साथ तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके ही मामा ससुर द्वारा छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण का प्रयास किया गया। हद तो तब हो गई जब पीड़िता की सास और मामी सास इस पूरे घटनाक्रम में मूकदर्शक बनी रहीं। पुलिस ने अब तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता का विवाह मई 2025 में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार (मामा ससुर) का घर में आना-जाना बढ़ गया। आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था और झाड़-फूंक के बहाने पीड़िता को अनुचित तरीके से स्पर्श करता था। वह उसे डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालता रहा।

बंद कमरे में की मारपीट और बदसलूकी

आरोप है कि सितम्बर महीने में मामा ससुर ने घर की अन्य महिलाओं (सास और मामी सास) की मौजूदगी में पीड़िता को एक कमरे में बंद कर लिया। वहां उसके साथ गलत हरकतें की गईं। जब नवविवाहिता ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़ने की कोशिश भी हुई। इस दौरान वहां मौजूद अन्य महिलाएं तमाशबीन बनी रहीं।

एसपी के दखल के बाद जागी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई। इसके बाद जब वे शिकायत लेकर संबंधित थाने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने टालमटोल किया और एफआईआर दर्ज नहीं की। हार न मानते हुए पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कावेंद्र सिंह सागर के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई।

​एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर सास, मासी (मामी) सास और मामा ससुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button