सोशल मीडिया बहुजन समाज की बेटी प्रति हो रहे आपत्तिजनक व्यवहार के विरोध में भीम आर्मी के संस्थापक का पुतला फूंक करेगे विरोध प्रदर्शन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, सोशल मीडिया पर भीम आर्मी समर्थकों द्वारा बहुजन समाज की बेटी रोहिणी घावरी के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार और उसको निशाना बना रहे जिसके विरोध में वाल्मीकि समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कोटगेट से जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने दिनांक 9/11/2025 भीम आर्मी के संस्थापक का पुतला वाल्मीकि विकास अधिकार मंच द्वारा फूँका जाएगा। वाल्मीकि मंच के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से भीम आर्मी के कुछ समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहुजन समाज की एक बेटी को लगातार निशाना बना रहे हैं। इन समर्थकों द्वारा उपयोग की जा रही भाषा अत्यंत अशोभनीय और निम्न स्तर की है, जिसने सभी मर्यादाओं को लांघ दिया है। यह बेहद विडंबनापूर्ण है कि जहाँ एक ओर भीम आर्मी के संस्थापक सार्वजनिक मंचों से महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, वहीं उनके संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता खुलेआम बहुजन समाज की बेटी को अपमानित और लक्षित (टारगेट) कर रहे हैं। यह दोहरा मापदंड और यह घिनौना कार्य अब असहनीय हो चुका है। बहुजन समाज की बेटी के आत्म-सम्मान और सुरक्षा के लिए, अब बहुजन समाज सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएगा।





































