बीकानेर में कल सुबह से शाम तक अलग अलग समय पर कई क्षेत्रो में रहेगी बती गुल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बिजली लाइनों के आवश्यक रख-रखाव, पेड़ों की छँटाई और जीएसएस मेंटेनेंस के चलते गुरुवार, 29 जनवरी को शहर और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समय सारिणी जारी की है।

बिजली कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र:
1. प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
- नरसिंह तालाब के पास
- सर्वोदय बस्ती का क्षेत्र
2. प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- केसर देसर चौक
- दैनिक भास्कर ऑफिस के पास
- महिला मंडल स्कूल और पिंक मॉडल स्कूल के पास
- कुचिलपुरा के पास
- आरके कॉम्प्लेक्स
- जूनागढ़ किले के पीछे का क्षेत्र
3. प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
- ग्रामीण व शहरी क्षेत्र: उदासर गांव, पेमासर गांव, विराट नगर, आर्मी गेट के पास।
- कॉलोनी व नगर: डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, वैशाली नगर, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार कॉलोनी, भावर कॉलोनी (1 और 2), श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, दो भाई डेवलपर कॉलोनी।
- अन्य स्थान: मिडटाउन स्कूल के पास, गांधी चौक, ग्रीन फील्ड स्कूल के पास, नेचुरल ग्रीन के पास, शाना स्कूल, बिकानो रिजॉर्ट, पोल फैक्ट्री का क्षेत्र।
4. प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
- रोड नंबर- 12, 5, 7, 6
- पुनिया चौक, महेरिया चौक
- गोरखनाथ धूना (पुराना व नया क्षेत्र)
5. दोपहर 02:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक
- हिरणबाजों की मस्जिद
- सब्जी मंडी के सामने सर्वोदय बस्ती का क्षेत्र
6. दोपहर 03:00 बजे से सांय 05:30 बजे तक
सिरेमिक फैक्ट्री के पास का क्षेत्र
रायसर गांव, रायसर डेजर्ट एरिया
मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज
जैन ढाबा के पास का एरिया
हनुमान नगर
जयपुर रोड थोलिया डेयरी




































