बीकानेर में AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कोर्ट गेट पर आतिशबाजी और मिठाई बांटी

बीकानेर। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा बरी किए जाने की खुशी में बीकानेर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।
शहर के कोर्ट गेट पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पुनसा महाराज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय पाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मोहन जी राठौड़ सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ सेवाभावी और कर्मठ कार्यकर्ता राजेंद्र जी चौरड़िया, राजेश जी बिश्नोई, विपिन पुरोहित, एडवोकेट गोपाल पुरोहित, प्रेम नारायण पुरोहित, रवि व्यास तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
पार्टी नेताओं ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि न्यायपालिका पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। कार्यकर्ताओं ने “जय हिंद” और “आम आदमी पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।




































