|

स्वतंत्रता दिवस पर मानव अधिकार प्रोटेक्शन बीकानेर यूनिट का भव्य आयोजन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, कल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मानव अधिकार प्रोटेक्शन जिला कार्यालय, बीकानेर (राजस्थान) में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन महासचिव श्री अनुज जी मित्तल द्वारा, जिला अध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी शर्मा के निर्देशानुसार किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य प्रभारी आदरणीय श्री कमल किशोर जी शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष डॉ. श्री संजीव जी छाबड़ा, श्रीमती रेणु जी अरोरा, श्री कृष्ण जी, श्री आदित्य जी ओझा, कोषाध्यक्ष श्री सुशील जी मित्तल, सचिव श्री राजेंद्र जी पडिहार, श्री सचिन जी गुप्ता, श्री पीयूष जोशी, श्री महेश जी चौबे, श्री सुधांशु जी गुप्ता, श्री कैलाश जी पंचारिया तथा पत्रकार श्री योगेश जी खत्री शामिल रहे।

बीकानेर यूनिट के सदस्य — श्री सचिन झांब, श्री हेमेंद्र जी शेखावत, श्री संजय जी शर्मा, श्री रवि जी मारू, श्री पारस बरडिया, श्री अजय शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी जी गहलोत, श्री भेरूरत्न जी अरोरा एवं अन्य साथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रति सम्मान, एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया गया। साथ ही बीकानेर यूनिट में नए सदस्यों के जुड़ने पर राजस्थान प्रभारी श्री कमल किशोर जी उपाध्याय, अध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी शर्मा एवं महासचिव श्री अनुज जी मित्तल द्वारा नवनियुक्त सदस्यों और पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि समाज के पीड़ित एवं शोषित वर्ग के साथ सदैव खड़े रहना और उन्हें न्याय दिलाना ही संगठन का परम कर्तव्य है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button