पीबीएम अस्पताल में आग से हड़कंप, मॉकड्रिल में सामने आई बड़ी कमियां

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर: बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के डी वार्ड में आग लगने की सूचना ने मंगलवार को हड़कंप मचा दिया। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह अस्पताल प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त मॉकड्रिल का हिस्सा था। मॉकड्रिल का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में अस्पताल की तैयारियों का आकलन करना था।

मॉकड्रिल में मिली कई कमियां
मॉकड्रिल के दौरान ट्रॉमा सेंटर में खामियां सामने आईं। खास तौर पर सीनियर डॉक्टर समय पर मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे आपात स्थिति में मेडिकल टीम की प्रतिक्रिया पर सवाल खड़े हुए।
पीबीएम उपाधीक्षक डॉ. गौरीशंकर जोशी ने कहा कि जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फायर ब्रिगेड ने दिखाया दम
आग की सूचना मिलते ही 16 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गईं और सुरक्षित तरीके से स्थिति को संभाला गया।
इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया और उपाधीक्षक डॉ. गौरीशंकर जोशी भी मौके पर पहुंचे और संपूर्ण संचालन का निरीक्षण किया।
नोट:-फ़ोटो AI संग्लन





































