|

सरे नत्थानिया गोचर भूमि क़े अंदुरुनी क्षेत्र में खाली पड़ी खेलिया, परिंडे भरे और चिड़िया क़े घरोंदे पेड़ो पर लगाये l

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर – 26-जून -गुरुवार – लगातार उमस भरी गर्मी में आदमी तो क्या पशु पक्षियो की हालत बेहाल हैँ, इसी को ध्यान रखते हुवे बीकानेर सेवा योजना क़े कार्यकर्ता पिछले 5-6 दिनों से गोचर क्षेत्र में घूम घूम क़र खाली पड़ी खेलियों और सीमेंट से बने परिंडो को चिन्हित क़र वहाँ पानी की व्यवस्था जनसहयोग से क़र रहे है इसी कड़ी में बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह लगभग 4 टेंकर पानी टेंकर से भरवाया गया हैँ l बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि बैशाख और ज्येष्ठ माह को आम जनता पुण्य की प्राप्ति हेतु खेलियों में पानी भरने में सक्रिय रहते हैँ किन्तु आषाढ माह में एकदम से कमी आने क़े कारण जगह जगह खेलिया खाली पाई जाती हैँ साथ ही परिंडे, ऐसी स्थिति में बीकानेर सेवा योजना क़े कार्यकर्ता जनसहयोग से इस पुनीत कार्य को अंजाम देने का प्रयास क़र रहे हैँ l इस पुनीत कार्य में बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े अलावा कोषाध्यक्ष राजेंद्र चांडक, गौरी शंकर व्यास, अजीत सिँह, सूर्य प्रकाश सेवग का सहयोग रहा l इस पुनीत कार्य में आर्थिक सहयोग श्रीमती इंद्र कवर, ज्योति बिस्सा, पूजा मुंधड़ा ( फ़रीदाबाद ), विष्णु चांडक का रहा l

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button