पूर्व सैनिकों ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

THE BIKANER NEWS. भारतीय पूर्व-सैनिक सेवा परिषद ईकाई जैसलमेर द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में 1999 में हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को शहीद स्मारक शहीद जय सिंह चौराहा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

ईकाई के अध्यक्ष कैप्टन आमर सिंह भाटी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है | आगे बताया कि पूर्व-सैनिकों की दो लम्बित माँगे पहली भूमिहीन पूर्व सैनिकों को नहरी भूमि का आवंटन कराना और दूसरी जैसलमेर में डिफेन्स कॉलोनी विकसित कराने हेतु हम प्रयासरत हैं |
एडवोकेट सवाई सिंह देवड़ा ने कहा कि देश के जांबाज सैनिकों की वीरता ,शौर्य और बलिदान का प्रतीक है | कारगिल विजय दिवस समारोह में शहीदों के परिवारजनों और युद्ध में विकलांग हुए सैनिकों को भी सम्मानित किया गया | सार्जेंट लाला राम द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया |
इस समारोह में कैप्टन प्रयाग सिंह , कैप्टन आम्ब सिंह, कैप्टन चैन सिंह, सगत सिंह,सूबेदार फ़तेह सिंह, हवलदार जीवण सिंह, कैप्टन भंवर सिंह,हवलदार हुकम सिंह, दीप सिंह, उगम सिंह, सूबेदार प्रयाग सिंह, मनोहर सिंह , मोहन सिंह, राण सिंह, सवाई सिंह, मेघराज सिंह, कैप्टन खेत सिंह, हवलदार खेत सिंह, जुगत सिंह, दलपत सिंह, कैप्टन जुगत सिंह, कैप्टन पाबूदान सिंह, रिड़मल सिंह, सूबेदार माधो सिंह, कमल सिंह , चन्द्र वीर सिंह , हवलदार तुलशी सिंह,भीम सिंह, सूबेदार हाथी सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश ,हवलदार शैतान सिंह, गणपत सिंह, सुबेदार मेजर पदम चंद शेरा, सूरजपाल सिंह भाटी बड़ोड़ा गाँव एवं कई पूर्व सनिक उपस्थित रहे |
































