कार्यलय में निर्धारित तारीख तक बजट प्रस्तुत नही करने वाली शालाओं पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, आपको बता दे कि वर्ष 2026-27 का अनुमानित एवं वर्ष 2025-26 का संशोधित व्यय बजट प्रस्तुत करने की ब्लॉक अनुसार तिथियां निर्धारित की गई थी। कोलायत ब्लॉक 18 व 19 अगस्त 2025, बज्जू खालसा 20 व 21 अगस्त 2025 · नोखा 22 से 25 अगस्त 2025, पांचू 26 से 28 अगस्त 2025, श्री डूंगरगढ. 29 अगस्त 01 सितम्बर 2025,लूणकरनसर 03 से 04 सितम्बर 2025, पूगल 08 से 09 सितम्बर 2025, खाजूवाला 10
से 11 सितम्बर, बीकानेर शहरी 12 से 15 सितम्बर 2025, बीकानेर शहरी 16 से 17 सितम्बर 2025 रखी गयी थी लेकिन अभी तक कई शालाओं ने दिनांक बजट कैंप की समाप्ति दिनांक 17.09.2025 तक इस कार्यालय को प्रस्तुत नहीं किया। इन शालाओं ने बजट प्रस्ताव को गंभीरता से नहीं लिया जाकर उच्च
अधिकारियों के आदेशों की घोर अवहेलना की है। इन शालाओं (संस्थाप्रधान / बजट प्रभारी) के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव नियमानुसार आगामी अपेक्षित कार्यवाही हेतु श्रीमान् निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर को प्रेषित किये जा रहे है। शेष रही विद्यालय अविलम्ब बजट कार्यालय जिशिअ(मु) मा बीकानेर में प्रस्तुत करें। निदेशालय को जिले का समेकित बजट प्रस्तुत किया जाना है। बजट समयावधि में प्रस्तुत न होने पर इन शालाओं (संस्थाप्रधान / बजट प्रभारी) के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्णय स्वरूप किसी भी प्रकार के दण्ड से दण्डित किया जाता है तो उसके लिए आप स्वय जिम्मेदार होगें। (कोलायत के 18 विद्यालय, बज्जू खालसा के 08 विद्यालय, नोखा के 12 विद्यालय,पांचू 14 विद्यालय, श्री डूंगरगढ के 26 विद्यालय, लूणकरनसर के 19 विद्यालय, पूगल के 14 विद्यालय, खाजूवाला के 09 विद्यालय, बीकानेर शहर के 25 विद्यालय व बीकानेर ग्रामीण के 43 विद्यालयों के बजट प्रस्ताव अप्राप्त है।)






































