|

नयाशहर थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला

बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में रविवार को कातिलाना हमले की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार चौखुटी पुलिए के नीचे कार में बैठे एक युवक पर कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान साजिद भुट्टो के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूत्रों के अनुसार युवक अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चौखुटी पुलिए के नीचे पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कैम्पर गाड़ी से आकर उस पर हमला बोल दिया। हमला करने के बाद हमलावर अपनी कैम्पर गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नया शहर थाना अधिकारी कविता पुनिया और जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी विक्रम तिवाड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर नया शहर थाने भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर घटना की खबर फैलते ही पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button