मौत का कारण बनेंगे नगर परिषद के सफाई ट्रैक्टर

प्रात 8 बजे तक मध्य सड़क खड़े रहने पर यातायात व्यवस्था में बाधित

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा)स्वर्णनगरी में दीवान सालमसिंह हवेली के समक्ष कचरा पात्र से नगर परिषद के ट्रैक्टर कभी भी आम स्वर्णनगरी वाशियो की मौत का कारण बनेंगे
प्रात 7 से 7,30 बजे तक विद्यालय जाने का मार्ग पर ये ट्रैक्टर 8 बजे तक यमदूत के रूप में खड़े रहते है परिणामस्वरूप किसी भी समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
ज्ञातव्य रहे इसी क्षेत्र में रहने वाले मधुसुदन मॉयल की भार्या की मौत भी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से हो चुकी थी
नगर परिषद इसे गंभीरता से संज्ञान लेकर इन कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर को भोर सुबह समय निर्धारित करे उस समय यातायात प्रभावी नहीं रहता
भविष्य में किसी भी समय कोई हादसा होता है तो संबंधित प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेगा



































